Nalanda Stampede : बिहार। नालंदा शीतला माता मंदिर (Sheetala Mata Temple) में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के लिए पीएम ने 2 लाख रुपये तो सीएम ने 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
Nalanda Stampede : नालंदा शीतलाष्टमी मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नालंदा में हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मृतकों के परिजनों को डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
प्रशासन मौके पर, जांच जारी
हादसे के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। जोनल IG जितेंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई है।
MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी
क्या बोले नालंदा SP भारत सोनी
नालंदा SP भारत सोनी ने कहा, मंदिर में भारी भीड़ थी। मौसम बहुत गर्म है। जब महिलाएं ठंडे पानी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो डिहाइड्रेशन और दम घुटने के कारण वे बेहोश होकर गिरने लगीं। इसी वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हमारे जवान पहले से ही वहां तैनात थे लेकिन इतनी भारी भीड़ के बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
हमने एक SIT का गठन किया है। FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी लोग लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं।
#WATCH | Bihar: On Nalanda Maa Sheetla Mandir stampede, Nalanda SP Bharat Soni says, “…There was a massive crowd at the temple. The weather is very hot. When women were entering the temple premises after taking a holy dip in cold water, they started collapsing due to… pic.twitter.com/vqvdRQ241y
— ANI (@ANI) March 31, 2026
मंत्री ने बताया दिल दहला देने वाला हादसा
कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर मेले में भगदड़ के कारण कई लोगों की जान गई, जो बेहद पीड़ादायक है।
US Airstrike : अमेरिका की ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक, 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल
गर्मी और भीड़ बनी वजह
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर में भारी भीड़ और गर्मी के कारण यह हादसा हुआ। भगदड़ के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

