Aayudh

Categories

Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात?

Ram Navami Violence 2026

Ram Navami Violence 2026 : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल। मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में राम नवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शुक्रवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुई इस हिंसा में पथराव, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

कैसे भड़की हिंसा

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई, जहां कुछ लोगों द्वारा एक होर्डिंग पर चढ़कर लगाए गए केसरिया झंडे को हटाने की कोशिश की गई। इससे जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और स्थिति बेकाबू हो गई।

इसके अलावा सिशातला गांव में तेज डीजे के साथ जुलूस निकालने को लेकर भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। फूलतला क्रॉसिंग और अन्य इलाकों में भी हिंसा की घटनाएं हुईं।

Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, 8 लाख सहायता का ऐलान

दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी

हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और लूटपाट की। कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, कई लोग इस दौरान घायल हुए हैं।

कड़ी सुरक्षा के साथ धारा 144 लागू

स्थिति को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे रघुनाथगंज में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक

पुलिस का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजित सिंह यादव ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और यातायात सामान्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कई जगहों पर छापेमारी जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना का वीडियो शेयर कर भगवा ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे पूर्व नियोजित घटना बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव से पहले बढ़ी संवेदनशीलता

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में पश्चिम बंगाल का यह संवेदनशील जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

कब है बंगाल में वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूलपश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।

पहले चरण में (152 सीटें): नामांकन 30 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक होगा। नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) 7 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा।

दूसरे चरण में (142 सीटें) : नामांकन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होगा। स्क्रूटनी 10 अप्रैल को और नाम वापसी 13 अप्रैल को होगी। मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा। दोनों चरणों के लिए वोटों की गिनती (रिजल्ट) एक साथ 4 मई 2026 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *