Aayudh

Categories

Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

MUMBAI METRO PILLAR COLLAPS

HIGHLIGHTS: 

  • मुलुंड (पश्चिम) में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा
  • हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल
  • ऑटो रिक्शा समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त
  • दोपहर करीब 12:20 बजे एलबीएस रोड पर हुई घटना
  • जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन

Mumbai Metro Pillar collapse:  महाराष्ट्र। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बता दें कि गिरा हुआ ढांचा एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

METRO PILLAR COLLAPES
METRO PILLAR COLLAPES

दोपहर 12:20 बजे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीमेंट का हिस्सा काफी भारी था और सीधे सड़क पर गिरा। इसकी चपेट में कई वाहन आए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव में जुटी टीमें

सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान

ट्रैफिक बाधित, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया यातायात

हादसे के बाद एलबीएस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर की संरचना कमजोर हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने और निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हादसे के बाद शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *