Aayudh

Categories

Mukul Roy Passes Away : TMC के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Mukul Roy Passes Away

Mukul Roy Passes Away : कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय (Mukul Roy) का सोमवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) में अंतिम सांस ली। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय के अनुसार रात करीब 1:30 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुकुल रॉय का राजनीतिक अनुभव बहुत बड़ा था और समाज सेवा के लिए उनके समर्पित प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

 

बीजेपी नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुकुल रॉय एक अनुभवी नेता थे और पार्टी में उन्हें काफी सम्मान मिला। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने भी उनके निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट

मुकुल रॉय का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा। वह तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और पार्टी को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही। बाद में वर्ष 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि 2021 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद वह फिर टीएमसी में लौट आए।

अपने राजनीतिक जीवन में मुकुल रॉय राज्यसभा सांसद और केंद्रीय रेल मंत्री भी रहे। संगठनात्मक क्षमता और रणनीतिक कौशल के कारण उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति का महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता था। उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *