हाइलाइट्स
-
18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट।
-
ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बौछारें संभव।
-
दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार।
-
सुबह और रात में हल्की सर्दी का असर जारी रहेगा।

सर्दी बने रहने के साथ ही तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग ने बता है की आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हों की सम्भावन है। इसके बावजूद अभी प्रदेश में हल्की सर्दी का असर बना रहेगा। अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम थोड़ा गर्म रहेगा।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
बारिश की संभावना मुख्य रूप से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और निवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों का हाल
राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। यहां बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय इलाको से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसका सीधा असर उत्तर-पश्चिम भारत के साथ मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर भी पड़ेगा। इसी वजह से दो दिन तक मौसम बदला रहेगा।
GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती
कुछ जरुरी सावधानिया
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। किसानों और यात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और रात में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें।