हाइलाइट्स
- कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार।
- भोपाल में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 12.8 डिग्री तापमान दर्ज।
- अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना।
MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड की विदाई शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि रात और अलसुबह के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम का रुख बदला है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जबकि कल्याणपुर में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ गया है, लेकिन सुबह और देर रात ठंड अभी भी लोगों को महसूस हो रही है।
MP Board 12th Exam Cheating : पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़े, भोपाल-मुरैना में सबसे ज्यादा मामले
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। हालांकि 13 से 16 फरवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। यानी फरवरी में दिन गर्म और रातें ठंडी रहने का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।