HIGHLIGHTS:
- 26 मार्च से कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3-5°C की वृद्धि
- नर्मदापुरम में तापमान 37.7°C तक पहुंचा
- 18-21 मार्च में 45 जिलों में बारिश और ओले
- अप्रैल-मई में प्रदेश में भीषण गर्मी का अनुमान

MP WEATHER REPORT : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम मार्च के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक पहले प्रदेश में तेज गर्मी बढ़ेगी और 26 मार्च से कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम की नई चाल
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जो मौसम में बदलाव लाएगा। इसका असर खासतौर पर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा।
अभी बढ़ी गर्मी
पिछले दिनों बारिश और ओले थमने के बाद तापमान तेजी से बढ़ा है। कुछ प्रमुख शहरों में रविवार को दर्ज तापमान:
नर्मदापुरम: 37.7°C
रायसेन: 37.6°C
रतलाम: 37.2°C
इंदौर: 33.3°C
भोपाल: 33°C
उज्जैन: 34°C
PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा!
हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि
18-21 मार्च के बीच प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। 17 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, केला और पपीता जैसी फसलों को नुकसान हुआ। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम
फरवरी में 4 बार ओले और बारिश, मार्च में अब तक 3 बार मौसम बदला। इससे फसलों और सामान्य जीवन पर असर पड़ा।
अप्रैल-मई में भीषण गर्मी की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में तापमान कई संभागों में 45°C के पार जा सकता है, खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग प्रभावित रहेंगे।