Aayudh

Categories

MP Weather Alert : एमपी में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज इन जिलों में IMD का अलर्ट

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में ओले, बारिश और तेज आंधी का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने बड़े स्तर पर अलर्ट जारी किया है।

42 जिलों में अलर्ट जारी

प्रदेश के 42 जिलों में आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर इंदौर और जबलपुर संभाग के 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अगले 24 घंटों के लिए अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

6 अप्रैल तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 6 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम बार-बार बदल सकता है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास न खड़े होने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *