Aayudh

Categories

MP SIR Final Voter List : MP में पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया, कटे 34 लाख वोटर्स के नाम

SIR

हाइलाइट्स

  • फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में घट गए 34 लाख मतदाता।
  • दावे आपत्ति के बाद 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट में हुए शामिल।
  • मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया।

MP SIR Final Voter List : भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज अंतिम फोटोयुक्त वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, प्रदेश से 34 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 74 लाख से घटकर सिर्फ 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 हो गई है।

Congress Protest AI ​​Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

एसआईआर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा की प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एमपी की अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81 हजार 65 वोटर्स के नाम हैं। फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में करीब 34 लाख मतदाता घट गए हैं।

AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे

अब एमपी में कितने वोटर्स

नई जारी की गई सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब 2 करोड़, 89 लाख , 4 हजार , 975 पुरुष मतदाता जबकि 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिला मतदाता हैं। वहीं 904 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।

कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गड़ना पत्र प्राप्त हुए। इन मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया। दावे आपत्ति के बाद 5,39,81,065 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए।

Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने आगे कहा कि, आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मध्यप्रदेश के सभी नागरिक अभिनंदन के पात्र हैं। इसमें प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया, राजनैतिक दलों का सहयोग मिला है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता ceoelection.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके क्षेत्र में कितने वोट बढ़े या घटे हैं और इसका चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *