HIGHLIGHTS:
-
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अलर्ट
-
क्रॉस वोटिंग से बढ़ी चिंता
-
MP में 3 सीटों पर होना है चुनाव
-
6 विधायकों के टूटने से बिगड़ सकता समीकरण
-
बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

MP RAJYA SABHA ELECTION : भोपाल। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस अब सतर्क हो गई है। बता दें कि पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट रहने के निर्देश दिए हैं और उन्हें अलर्ट मोड में रखा गया है।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार
दूसरे राज्यों से बढ़ी टेंशन
दरअसल हरियाणा में पांच और ओडिशा में तीन कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व चिंतित है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने विधायकों को चुनाव के दौरान अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में भेजने की रणनीति पर भी विचार कर रही है।
Aslam Chamda Bail : 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट… फिर भी असलम चमड़ा को जमानत, रिहाई के बाद गायब!
तीन सीटों पर होना है मुकाबला
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों का समर्थन जरूरी है। आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पास 165 विधायक होने के कारण उसे दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
Hindu Nav Varsh 2026 : हिंदू नववर्ष पर नीम-मिश्री खाने की परंपरा क्यों? जानिए वैज्ञानिक कनेक्शन
कांग्रेस के लिए गणित मुश्किल
वहीं कांग्रेस पार्टी के पास फिलहाल 65 विधायक हैं। अगर सभी साथ रहे तो एक सीट मिल सकती है, लेकिन आंतरिक स्थिति चिंताजनक है। विधायक निर्मला सप्रे का बीजेपी मंच पर दिखना और विजयनगर के विधायक का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होना पार्टी की चिंता बढ़ा रहा है।
Delhi Fire : पालम इलाके में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
6 विधायक टूटे तो बिगड़ जाएगा खेल
सूत्रों की माने तो अगर कांग्रेस के 6 विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं या टूटते हैं, तो पार्टी के हाथ से एकमात्र संभावित सीट भी निकल सकती है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है।
नेताओं के बयान से बढ़ी सियासत
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने एकजुटता पर जोर दिया है, वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी आना चाहे, उनका स्वागत है।