HIGHLIGHTS:
- एमपी के 21 जिलों में बारिश, 14 जिलों में ओलावृष्टि
- 42 जिलों के 100+ शहरों में बारिश दर्ज
- तापमान में 4.8 से 10 डिग्री तक गिरावट
- गेहूं, चना, सरसों और सब्जी की फसल को नुकसान
- 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

MP RAIN ALERT : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भोपाल, विदिशा, रायसेन समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि 14 जिलों में ओलावृष्टि हुई। बता दें कि तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन के साथ किसानों को भी प्रभावित किया है। साथ ही आज भी भोपाल सहित 26 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
फसलों को भारी नुकसान
ओलावृष्टि और तेज आंधी ने गेहूं, चना और सरसों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कई जिलों में सब्जी फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा
तापमान में आई बड़ी गिरावट
लगातार बादल और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ।
Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
जाने आपके शहर का तापमान
दिल्ली: 28°C
मुंबई: 32°C
कोलकाता: 31°C
चेन्नई: 33°C
भोपाल: 29.4°C
जयपुर: 30°C
26 मार्च तक मौसम रहेगा सक्रिय
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 26 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 22 मार्च से एक नया सिस्टम आएगा, जिसका असर हल्का रहेगा, लेकिन 26 मार्च के आसपास फिर मौसम बदलने की संभावना है।