Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को उपनेता (डिप्टी लीडर) के पद से हटा दिया है। यह फैसला उनके लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
AAP पार्टी ने उनकी जगह सांसद अशोक कुमार मित्तल (Ashok Kumar Mittal) को राज्यसभा में नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।
Rajendra Bharti : कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी पर संकट! एफडी घोटाले में 3 साल की सजा
जानकारी के मुताबिक, AAP पार्टी ने सचिवालय को यह भी निर्देश दिया है कि अब राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। यह कदम पार्टी के भीतर बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
राघव चड्ढा की ‘चुप्पी’ बनी चर्चा का विषय
पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए थे। हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिलने के बाद भी उन्होंने न तो पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की और न ही सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी।
उनकी इस चुप्पी को राजनीतिक हलकों में पार्टी के भीतर संभावित दूरी के रूप में देखा जा रहा था। अब उन्हें पद से हटाए जाने के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है।
अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी
नए डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक कुमार मित्तल (Ashok Kumar Mittal) शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी नेता हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी रह चुके हैं और साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे।
संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात रखी है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी शांत और तार्किक कार्यशैली राज्यसभा में पार्टी के एजेंडे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
राजनीतिक मायने
आम आदमी पार्टी का यह फैसला संगठन के भीतर एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाना पार्टी की रणनीति में बदलाव का संकेत दे रहा है।
Gold Silver Crash : चांदी 13,000 रुपये सस्ती; सोना भी लुढ़का, गिरावट ये 3 बड़े कारण
अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में पार्टी की राज्यसभा में भूमिका कैसी रहती है और अशोक कुमार मित्तल अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं।