MP Nursing Recruitment : भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया जाएगा।
यह भर्ती तृतीय श्रेणी के नियमित पदों के लिए की जा रही है, जिसमें नर्सिंग क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस संयुक्त भर्ती के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के 1,256 पद सरकारी अस्पतालों में और 954 पद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भी इसी परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे।
Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद
पद और वेतनमान
नर्सिंग ऑफिसर पद लेवल-7 के अंतर्गत आता है, जिसका वेतनमान 28,700 रुपए है। वहीं सिस्टर ट्यूटर पद लेवल-9 का है, जिसमें 36,200 रुपए वेतन दिया जाएगा। दोनों पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।
योग्यता क्या होनी चाहिए
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं PCB विषय से पास होना जरूरी है। साथ ही बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को 5% की छूट दी गई है। उम्मीदवार का मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 1 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख 6 अप्रैल 2026 है और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2026 है। परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य होगा और आवेदन संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी है। परीक्षा में फोटो आईडी जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी जरूरी होगा।
शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। पोर्टल शुल्क 60 रुपए (कियोस्क) और 20 रुपए (स्वयं लॉगिन) है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 25 अंक सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे, जबकि 75 अंक नर्सिंग विषय से संबंधित होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक।
Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद
जरूरी निर्देश
परीक्षा में मोबाइल और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक निर्धारित किए गए हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें