MP LPG-Petrol Crisis : मध्य प्रदेश। भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में इन दिनों LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। अफवाहों के कारण कई जगहों पर अचानक मांग बढ़ गई है, जिससे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग गई हैं। हालांकि सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
खाद्य मंत्री ने दी जानकारी
राज्य के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी ऑयल कंपनियों के पास ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अफवाहों की वजह से कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई, जिससे कुछ समय के लिए स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी।
Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई शुरू
सरकार ने कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब तक 2046 स्थानों पर जांच की जा चुकी है और 2888 LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से कई गुना बढ़ी
भोपाल में स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से कई गुना बढ़ गई है। आम दिनों में जहां करीब 8000 सिलेंडर बुक होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 14000 तक पहुंच गई है।
एक एजेंसी पर शुक्रवार को 1600 बुकिंग दर्ज हुई, जबकि वहां सिर्फ 350 सिलेंडर का ही स्टॉक था। फिलहाल 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिंग बताई जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, लोगों को समझाया जा रहा है कि 2 से 4 दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी।
Dhurandhar 2 Collection : धुरंधर 2 ने कमाए 1,067 करोड़! बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
रोजाना 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति
ईंधन की सप्लाई की बात करें तो प्रदेश में रोजाना करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। भोपाल के पास भौंरी डिपो से शहर के 192 पेट्रोल पंपों को ईंधन भेजा जाता है। राजधानी में हर दिन लगभग 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की सप्लाई हो रही है, जो पूरी तरह पर्याप्त है।
पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही
पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं और देर रात तक यह स्थिति बनी रहती है। प्रशासन का कहना है कि यह स्थिति पूरी तरह अफवाहों के कारण बनी है, जबकि वास्तविकता में किसी तरह की कमी नहीं है।
5th Textbook Prize : महंगी किताबों पर बवाल, क्या शिक्षा बन रही है “बिजनेस मॉडल”?
अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदें।