HIGHLIGHTS:
- एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा
- कई अधिकारी वेतन से ज्यादा किराए से कमा रहे हैं
- अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति
- जयदीप प्रसाद को सालाना 74 लाख रुपये की आय
- सभी विवरण केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए ब्यौरे पर आधारित

MP IPS PROPERTY: भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के कई आईपीएस अधिकारियों की आय और संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण में सामने आया है कि कुछ अधिकारी अपनी सैलरी से ज्यादा कमाई किराए और निवेश से कर रहे हैं। नियम के तहत सभी आईपीएस अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है।
GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी
अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति
सूचन की माने तो अजय शर्मा, जो पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं, उनके के पास 11 करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हर महीने लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये तक का किराया प्राप्त होता है। साथ ही भोपाल और दिल्ली में भी उनकी करोड़ों की संपत्तियां बताई गई हैं।

उपेंद्र जैन और वरुण कपूर की संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक आईपीएस उपेंद्र जैन के पास 8 करोड़ 39 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। इंदौर, बड़वाह और भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में उनकी अचल संपत्ति है। वहीं जेल डीजी वरुण कपूर के पास 8 करोड़ 43 लाख रुपये की अचल संपत्ति है और उन्हें सालाना करीब 5 लाख 12 हजार रुपये किराया मिलता है।

जयदीप प्रसाद और अनिल कुमार की आय
एडीजी, एससीआरबी जयदीप प्रसाद के पास 5 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है। रांची, हजारीबाग, भोपाल, सीहोर और गुड़गांव में उनकी संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना लगभग 74 लाख रुपये की आय होती है।
महिला शाखा के स्पेशल डीजी अनिल कुमार के पास 4 करोड़ 81 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।
नियमों के तहत घोषित संपत्ति
ये सभी आंकड़े अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित संपत्ति विवरण पर आधारित हैं। हालांकि, यह खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है कि कई अधिकारी वेतन से अधिक आय किराए और अन्य स्रोतों से अर्जित कर रहे हैं।