Aayudh

Categories

MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर

MP Final Voter List

हाइलाइट्स

  • SIR की आज होगी अंतिम सूची जारी
  • स्थिति हो जाएगी साफ किस विधानसभा में कितने कटे वोट
  • राजधानी भोपाल की दो विधानसभा में 2 लाख वोटर हुए कम

MP Final Voter List : भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है और आज अंतिम फोटोयुक्त वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के जारी होते ही यह साफ हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोट कम हुए हैं।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की गई इस सूची का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा

प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा नाम हटाए

SIR के दौरान पूरे मध्य प्रदेश में 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें मृतक, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके, लंबे समय से अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अयोग्य पाए गए नाम शामिल हैं।

वहीं नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन मिले थे, जिनमें पात्र पाए गए लोगों के नाम अंतिम सूची में शामिल कर लिए गए हैं।

भोपाल की दो विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट कम

राजधानी भोपाल में इस पुनरीक्षण का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। शहर की सातों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में नाम कटे हैं। भोपाल मध्य विधानसभा और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल में सबसे अधिक वोट कम हुए हैं।

Rahul Gandhi Bhopal Visit : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, किसान सम्मेलन में ट्रेड डील को लेकर घेरेंगे सरकार

बताया जा रहा है कि गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर करीब 2 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं हुजूर में भी बड़ी संख्या में नाम कटे हैं, जबकि बैरसिया में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहा।

SIR की पूरी टाइमलाइन

ड्राफ्ट सूची जारी: दिसंबर 2025 (42.74 लाख नाम चिन्हित)
दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया: जनवरी–फरवरी 2026
अंतिम सूची का प्रकाशन: 21 फरवरी 2026

Communal Unrest : MP, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू; जानिए क्या है पूरा मामला

ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता ceoelection.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके क्षेत्र में कितने वोट बढ़े या घटे हैं और इसका चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *