Aayudh

Categories

MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

MP Electricity Expensive

हाइलाइट्स

  • MP में 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली।
  • हर महीने बिजली बिल में अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका।
  • इस संबंध में विस्तृत चर्चा होना बाकी।

MP Electricity Expensive : भोपाल। मध्य प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली के बढ़े हुए बिल का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में 1 अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बिजली कंपनियों की ओर से प्रस्ताव विद्युत विनियामक आयोग को भेज दिया गया है, जिस पर अंतिम फैसला आयोग द्वारा लिया जाएगा।

Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़

बढ़ते खर्चों का दिया हवाला

बताया जा रहा है कि बिजली कंपनियों ने अपने बढ़ते खर्चों का हवाला देते हुए दरों में संशोधन की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत, रखरखाव और अन्य संचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मौजूदा दरों पर काम करना मुश्किल हो रहा है। इसी आधार पर नई दरों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय

हालांकि अभी इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। आयोग स्तर पर विस्तृत चर्चा होना बाकी है। सभी पक्षों की बात सुनने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नई दरों को मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा।

Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। हर महीने आने वाले बिजली बिल में अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। वहीं किसानों और उद्योगों को लेकर भी अलग-अलग श्रेणियों में दरों को लेकर प्रक्रिया जारी है। सरकार और बिजली कंपनियां इस बात पर मंथन कर रही हैं कि किसी वर्ग पर ज्यादा भार न पड़े।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि संतुलन बनाते हुए निर्णय लिया जाएगा, ताकि बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो और उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ भी न बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *