MP Diesel Petrol Prices : भोपाल। केंद्रीय बजट 2026 ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बजट को बहुत सराहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को और मजबूत बनाएगा। बजट में बहुत अच्छा रोडमैप तैयार किया गया है। अंत्योदय की भावना साफ दिख रही है। एआई को प्रमोट किया गया है। युवा शक्ति को नई प्रेरणा मिली है। सभी सेक्टरों को बराबर आगे बढ़ने का मौका मिला है। सतत विकास का संकल्प लिया गया है। मध्य प्रदेश भी इस क्षेत्र में कदम मिलाकर काम करेगा।
सीएम यादव ने कहा कि, उद्योगों का संवर्धन हो रहा है। टेक्सटाइल उद्योग को नया जीवन मिल रहा है। स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी। आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के विस्तार पर प्रावधान है। सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
नारी सशक्तिकरण के लिए अच्छी गुंजाइश है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में छात्रावास खोले जाएंगे। महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। मेट्रोपॉलिटन सिटी का विकास होगा। दिव्यांग कौशल और ग्रीन एनर्जी पर फोकस है।
CM मोहन यादव की मुख्य प्रतिक्रिया:
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट विकास और विश्वास का है। हर वर्ग के लिए कल्याण के प्रावधान हैं। देश का कर्ज 50 प्रतिशत लाने का काम हो रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के कई कदम हैं। स्वास्थ्य में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश को इससे फायदा होगा।
पेट्रोल-डीजल पर राहत का संकेत:
CM ने बताया कि गुजरात के CM से बात हुई। मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर में काम करेगा। फार्मा सेक्टर में बड़ी छलांग लगेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। डीजल-पेट्रोल पर वेट कम करने की चुनौती है। जो जितनी ड्यूटी देगा, केंद्र उतना रिटर्न देगा। 18 फरवरी को प्रदेश बजट में राहत मिलेगी।
राहुल गांधी पर पलटवार:
CM मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं आता क्या कह रहे। यही उनकी कठिनाई है। रक्षा बजट में 15% बढ़ोतरी हुई है। वहीं , मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट को विकास और विश्वास का बताया। कैंसर दवाई सस्ती हुई। युवाओं के लिए तकनीकी काम हो रहे हैं। 2047 की परिकल्पना साकार होगी।