Aayudh

Categories

MP Congress vs BJP : इंदौर में BJP- Congress में भिड़ंत! पत्थरबाजी से SI घायल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

MP Congress vs BJP

हाइलाइट्स

  • इंदौर में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय घेरा।
  • SI समेत दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

MP Congress vs BJP : इंदौर, मध्य प्रदेश। दिल्ली में हुए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद अब इंदौर तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के घेराव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

Congress Protest AI ​​Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी

ये है पूरा मामला

दरअसल, भाजयुमो के कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे आमने-सामने की स्थिति बन गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लेकिन…

हालात को संभालने के लिए पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। काफी देर तक चले पथराव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

क्या बोले DCP कृष्ण लालचंदानी

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मौके पर दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। एक पक्ष कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहा था। इसी बीच अफवाह फैलने के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई और दूसरी तरफ से भी जवाबी पथराव हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि पहला पत्थर किसने फेंका। मामले की जांच की जा रही है।

 

MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर

BJYM अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता की सराहना कर रही है, तब इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को खराब करने वाला है। वहीं, घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

यहां देखिए घटना के वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *