MP Assembly Budget Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। सदन की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। आज तृतीय अनुपूरक अनुदान की मांगों पर मतदान होगा, वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश विनियोग विधेयक 2026 को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इन दोनों कार्यों के लिए सदन में एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
आम बजट पर साढ़े छह घंटे चर्चा
सत्र के दौरान वर्ष 2026-27 के आम बजट पर लगभग साढ़े छह घंटे तक चर्चा होगी। इस दौरान विभागवार बजट पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बजट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की मौत का मामला उठेगा
आज सदन में गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत का मुद्दा भी गूंजेगा। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक सेना पटेल और राजन मंडलोई मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
ओलावृष्टि से खराब फसल पर भी सरकार से जवाब
ओलावृष्टि से किसानों की खराब हुई फसल का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इस संबंध में विधायक तेज़बहादुर सिंह चौहान, भैरों सिंह बापू और अनुरुद्ध मारू राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
MP SIR Final Voter List : MP में पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया, कटे 34 लाख वोटर्स के नाम
4 ध्यानाकर्षण और 73 याचिकाएं होंगी पेश
आज सदन में कुल 4 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 73 याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा इंदर सिंह परमार, चैतन्य कश्यप, एंदल सिंह कंसाना**, विजय शाह और लखन पटेल अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्र सदन के पटल पर रखेंगे।
कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहां बजट, किसानों की समस्या और मेडिकल कॉलेज की छात्रा की मौत जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।