Aayudh

Categories

MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर

10TH MP BOARD EXAMS

HIGHLIGHTS:

  • आज से एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू
  • सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी
  • 9 से 12 बजे तक होगी परीक्षा
  • 9 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
  • सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वाड से कड़ी निगरानी
MP BOARD EXAMS
MP BOARD EXAMS

MP BOARD EXAMS: मध्यप्रदेश। भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में आज से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसमे परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। बता दें कि ये परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।

MP IPS PROPERTY: एमपी के करोड़पति IPS: सैलरी से ज्यादा किराए से कर रहे कमाई, देखें किसके पास कितने पैसे?

उर्दू विषय से होगी शुरुआत

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत उर्दू विषय के पेपर से होगी। राज्यभर में 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।

GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी

कड़ी निगरानी के इंतजाम

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी तैनात किए गए हैं, जो औचक निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने और समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।

GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी

12वीं की परीक्षा पहले ही शुरू

गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *