Aayudh

Categories

MP Board 12th Exam Cheating : पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़े, भोपाल-मुरैना में सबसे ज्यादा मामले

MP Board 12th Exam Cheating

हाइलाइट

  • 9 जिलों में 226 केंद्रों पर विशेष निगरानी।
  • भोपाल में 7 और मुरैना में 6 छात्र नकल करते पकड़े।
  • अंग्रेजी पेपर में पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों ने तुरंत कार्रवाई की।

MP Board 12th Exam Cheating : भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 13 प्रकरण दर्ज किए गए। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 13 छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा की सख्ती और निगरानी के बीच सामने आए इन मामलों ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।

Manipur Violence Update : मणिपुर में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद, उखरूल हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

भोपाल और मुरैना में सामने आए मामले

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल जिले में नकल के 7 मामले दर्ज किए गए, जबकि मुरैना जिले में 6 छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों की सतर्कता से इन मामलों को तुरंत पकड़ लिया गया।

3604 केंद्रों पर हुई परीक्षा

प्रदेशभर में कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन करीब 6,12,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।

Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

CCTV से हो रही कड़ी निगरानी

इस वर्ष परीक्षा में पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग परीक्षा के दौरान मंडल मुख्यालय में देखी जा रही है।

इसके अलावा हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य

सख्त संदेश

मंडल की ओर से साफ किया गया है कि नकल के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उड़नदस्तों की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और तकनीकी निगरानी जैसे इंतजाम जारी रहेंगे। परीक्षा के पहले दिन की सख्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *