Aayudh

Categories

Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद

Monalisa Love Jihad

Monalisa Love Jihad : मध्य प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई ‘रुद्राक्ष गर्ल’ मोनालिसा और फरमान खान की शादी अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। इस मामले में नाजिया इलाही खान के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। उन्होंने इस शादी को सामान्य मानने से इनकार करते हुए इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

इतना ही नहीं नाजिया ने इस पूरे मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियों से कराने की मांग की है। वहीं शरजील इमाम के पैरोल पर बाहर आने का जिक्र करते हुए उन्होंने आशंका जताई कि कुछ संगठनों की गतिविधियां फिर से सक्रिय हो सकती हैं।

Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा

हिंदू विवाह अधिनियम 1955 का उल्लंघन

नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि इस मामले में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 का उल्लंघन हुआ है और विवाह की परंपराओं का गलत इस्तेमाल किया गया है।

उनका कहना है कि अगर किसी अन्य धर्म का व्यक्ति हिंदू रीति-रिवाज से शादी करता है, तो उसे पहले धर्म परिवर्तन का प्रमाण देना चाहिए। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और यह मामला फिलहाल विवाद और जांच की मांग तक सीमित है।

 

परिवार का दावा- बेटी से नहीं हो पा रहा संपर्क

इस बीच मोनालिसा के परिवार की स्थिति भी बेहद भावुक बताई जा रही है। परिवार का दावा है कि शादी के बाद से उनका बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसके फोन भी बंद हैं।

मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी की वापसी की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। परिवार ने इस शादी पर नाराजगी जताई है और इसे गलत बताते हुए चिंता व्यक्त की है।

Transgender Bill 2026 : ट्रांसजेंडर पहचान नियम होंगे सख्त, मेडिकल बोर्ड की सिफारिश होगी अनिवार्य

मोनालिसा नाबालिग है

मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने कहा- उसके हाथ में मोबाइल ही नहीं है. कैसे बात कर सकती हूं मैं उससे। वो नाबालिग है। उसे कुछ नहीं आता। एक्ट्रेस की मां हाथ जोड़कर बेटी के लिए गिड़गिड़ाती नजर आई। उसे लेकर आ जाओ, वरना मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी।

मोनालिसा की मां
मोनालिसा की मां

पिता का कहना है बेटी का फोन नहीं लग रहा है। वो किसी से बात नहीं कर रही है। मोनालिसा की छोटी बहन का कहना है जबसे मोनालिसा की शादी हुई है उनकी बात नहीं हुई है। परिवार को दर्द देकर गायब हुई मोनालिसा को पब्लिक ट्रोल कर रही हैं।

BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज

दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा अपने पति के साथ केरल में नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर मुद्दा मानकर जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला संवेदनशील बना हुआ है और इसमें कई तरह के दावे और आरोप सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *