Aayudh

Categories

Monalisa Bhosale : मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- कई बार गलत तरीके से छुआ

Monalisa Bhosale

Monalisa Bhosale : नई दिल्ली। प्रयागराज कुंभ मेले से सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोंसले ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया गया और कई बार अनुचित तरीके से छुआ गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप

मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि डायरेक्टर ने उनके साथ करीब 10 बार गलत हरकत की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। मोनालिसा ने बताया कि, “मुझे पता है कि मेरे साथ क्या हुआ है। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”

Share Market Today : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला; निफ्टी 23,400 के पार

जान से मारने की धमकियों का आरोप

मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लगातार डराया जा रहा है।

शादी को लेकर विवाद

मोनालिसा ने कहा कि उनकी शादी को लेकर भी गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की है। मोनालिसा का आरोप है कि डायरेक्टर इस शादी को “लव जिहाद” बताकर समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Kuwait Airport Attack : कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के 23 ठिकानों को भी बनाया निशाना

पति ने भी लगाए आरोप

मोनालिसा के पति फरमान खान (Farman Khan) ने भी डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके नाम और धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है और आतंकवादी तक कहा जा रहा है।

सरकार से लगाई गुहार

मोनालिसा ने अपील की है कि उनके पति के खिलाफ गलत आरोप न लगाए जाएं और उन्हें सुरक्षा दी जाए। उन्होंने सभी धर्मों के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वे सिर्फ शांति से जीवन जीना चाहते हैं।

Navratri Special Story : 250 साल पुराना चमत्कारी मंदिर, यहां 111 साल से जल रही है अखंड ज्योत

कौन हैं मोनालिसा भोंसले?

इंदौर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले 2025 में महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थीं। रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसके बाद उन्हें “महाकुंभ की मोनालिसा” के नाम से पहचान मिली। वायरल होने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और ‘The Diary of Manipur’ उनकी पहली फिल्म बताई जा रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में डायरेक्टर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है, ऐसे में अब सभी की नजर प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *