Modi-Rahul Viral Video : नई दिल्ली। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (Mahatma Jyotiba Phule Jayanti) के अवसर पर आज संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहुंचकर महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी समेत ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। ओम बिरला (Om Birla) , राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस
हाथ जोड़कर किया नमस्कार
कार्यक्रम के बाद संसद के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच मुलाकात दिखाई दे रही है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, हाथ जोड़कर नमस्कार किया और हालचाल भी पूछा।
वीडियो में यह भी देखा गया कि दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ-साथ पीएम मोदी और राहुल गांधी की यह मुलाकात दिनभर सुर्खियों में बनी रही।
यहां देखिये पीएम मोदी – राहुल गांधी की मुलकात का वायरल वीडियो