Mirzapur The Movie Release Date : मुंबई। भारत की सबसे लोकप्रिय और फैन-फेवरेट वेब सीरीज मिर्ज़ापुर अब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट मिलकर मिर्ज़ापुर यूनिवर्स को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर की एक नई और अब तक अनसुनी कहानी दिखाएगी, जिसे खास तौर पर थिएटर ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है।
Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर
जानिए कब होगी रिलीज
मेकर्स ने मिर्ज़ापुर: द मूवी की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली यह फ्रैंचाइज़ी पहली बार बड़े पर्दे पर उसी रॉ, हिंसक और दमदार दुनिया के साथ नजर आएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल और सिनेमैटिक अनुभव के साथ।
मुन्ना भैया भी फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे। अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं और फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि दिव्येंदु का मशहूर किरदार मुन्ना भैया भी फिल्म में नजर आएगा। मुन्ना भैया की वापसी को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने जॉइन किया बीजेपी
कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे
मिर्ज़ापुर: द मूवी में कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान शामिल हैं।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस
इस फिल्म को एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जो मिर्ज़ापुर की दुनिया को नए अंदाज में पेश करेंगे।
मेकर्स का दावा है कि मिर्ज़ापुर द मूवी दर्शकों को वही पहचान वाली दुनिया दिखाएगी, जिसे वे पसंद करते हैं, लेकिन इस बार सिनेमाघरों के लिए खास तौर पर तैयार की गई कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ। मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए यह फिल्म एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।