Aayudh

Categories

Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश

MANTRI LALJIT BULLAR

HIGHLGHTS:

  • परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा
  • अधिकारी की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद कार्रवाई
  • CM भगवंत मान ने निष्पक्ष जांच के लिए लिया फैसला
  • मुख्य सचिव को सौंपी गई जांच
  • विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल
MANTRI LALJIT BULLAR

Minister Laljit Bhullar resigns : अमृतसर। पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जहां लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनका नाम अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक की आत्महत्या मामले में सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।

SUPREME COURT ORDER : खाना बनाने- सफाई करने में पति को भी करनी होगी मदद; तलाक की गुहार लगा रहे पति को SC की फटकार

CM भगवंत मान का सख्त रुख

भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा इसलिए लिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

TMC MENIFESTO 2026 : दीदी के 10 संकल्प; TMC ने जारी किया नया मैनिफेस्टो, ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव!

आत्महत्या मामला और आरोप

अमृतसर में अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने मंत्री पर दबाव बनाने और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें टेंडर में हस्तक्षेप, रिश्वत की मांग और मारपीट जैसे आरोप भी शामिल हैं।

Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज से, जानिए घट स्थापना के मुहूर्त और पूजा-व्रत का महत्व

विपक्ष ने घेरा सरकार को

मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। साथ ही बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखपाल सिंह खैरा सहित कई नेताओं ने आपराधिक जांच की मांग की।

PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा!

मंत्री ने आरोपों को किया खारिज

लालजीत भुल्लर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए ही इस्तीफा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *