Aayudh

Categories

Mhow Accident : महू में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से जिंदा जला 4 साल का मासूम

Mhow Accident

 

Mhow Accident : इंदौर। महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती कार में आग लगने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। संजय पेशे से मैकेनिक हैं और इंदौर-खंडवा रोड पर सेल सिटी के सामने एक डीजे गाड़ी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान चिराग जिस कार में बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई।

Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले CM मोहन यादव, 8 लाख सहायता का ऐलान

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के मुताबिक, पुलिस और दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

MP LPG-Petrol Crisis : गैस-पेट्रोल की किल्लत पर बड़ा अपडेट, खाद्य मंत्री बोले- अफवाहों से बचें… ईधन का पर्याप्त स्टॉक

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार से उसका मासूम बच्चा छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यहां देखिये घटना से जुड़ा वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *