Aayudh

Categories

Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

Budh Nakshatra Parivartan

Budh Nakshatra Parivartan : नई दिल्ली। द्रिक पंचांग के अनुसार 10 मार्च 2026 को बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में जब बुध का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है।

इस बार भी इस बदलाव का असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार तीन राशियों के लोगों को इस समय विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

करियर और खर्च को लेकर सावधानी

कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामलों में कुछ उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा। इस दौरान हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है।

Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव

आर्थिक मामलों में भी थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस समय कम बोलना और दूसरों की बात ध्यान से सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा, जिससे सामाजिक स्तर पर भी अच्छे अनुभव मिल सकते हैं।

सेहत और प्रतिस्पर्धा का समय

कन्या राशि (Virgo) के लोगों को इस समय अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह का निर्णय बिना सोचे-समझे न लें।

इस दौरान किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। पढ़ाई या एकाग्रता से जुड़े कामों में भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में गुरुजनों या अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला

धन और व्यवहार में सतर्कता जरूरी

मीन राशि (Pisces) के जातकों के लिए यह समय पैसों के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले या गलत संगति में पड़ना समय और धन दोनों की हानि करा सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना जरूरी होगा ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *