Aayudh

Categories

Manipuri Film Boong : मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता BAFTA 2026 अवॉर्ड, जानिए क्या है कहानी और किस प्लेटफॉर्म पर देखें?

Manipuri Film Boong

Manipuri Film Boong : मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। इस फिल्म ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे BAFTA Awards से सम्मानित किया गया है।

‘बूंग’ की बड़ी उपलब्धि

79वें बाफ्टा समारोह में कई फिल्मों को पुरस्कार मिले। One Battle After Another ने कुल छह अवॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन भारतीय फिल्म ‘बूंग’ की जीत सबसे खास रही। इस फिल्म की कामयाबी ने मणिपुरी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई है।

T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के बैनर तले फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) ने प्रोड्यूस किया है। अवॉर्ड लेने के लिए प्रोड्यूसर एलन मैकएलेक्स (Alan McAlex) स्टेज पर पहुंचे थे। उनके साथ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी मौजूद थे।

फिल्म को कहां देख सकते हैं?

‘बूंग’ को पहले MUBI ऐप पर स्ट्रीम किया गया था, लेकिन फिलहाल यह किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। यह नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर भी नहीं है। ऐसे में भारतीय दर्शकों को इसे देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिली सराहना

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival) में हुआ था, जहां इसे काफी सराहना मिली। इसके बाद मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज फिल्म फेस्टिवल (MAMI ) और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म की तारीफ हुई।

साथ ही इसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में भी दिखाया गया। सितंबर 2025 में यह फिल्म सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

क्या है ‘बूंग’ की कहानी?

फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले बच्चे बूंग के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किरदार को नए कलाकार गुगुन किपगेन ने निभाया है। बूंग अपनी मां (बाला हिजाम) को एक खास सरप्राइज देना चाहता है। उसका सपना है कि वह अपने खोए हुए पिता को ढूंढकर घर वापस लाए, ताकि उसका परिवार फिर से एक हो सके।

Air Ambulance Crash : झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की मौत, जानिए कौन है विमान कंपनी का मालिक?

इस सफर में उसका साथ उसका दोस्त राजू (Angom Sanamatum) देता है। लेकिन इस मासूम कोशिश के दौरान बूंग को जिंदगी की सच्चाइयों और मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है। फिल्म भावनात्मक है, लेकिन कई जगह हल्के-फुल्के पल भी दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर करते हैं।

फरहान अख्तर ने इस जीत को “सपने देखने वालों की जीत” बताया है। वहीं फिल्मी दुनिया से भी ‘बूंग’ की टीम को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ‘बूंग’ की यह ऐतिहासिक जीत न सिर्फ मणिपुरी सिनेमा के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए गर्व का पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *