Manipur CM Oath : मणिपुर। करीब एक साल बाद मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है, अब राज्य में नई निर्वाचित सरकार के गठन का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज 4 जनवरी बुधवार को अधिसूचना जारी कर जारी कर तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की घोषणा की है।
खेमचंद सिंह बुधवार शाम 6 बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इंफाल स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाना है, जहां सुबह से ही तैयारिया चल रही है।
Ministry of Home Affairs today issued a notification announcing the revocation of President’s Rule in Manipur with immediate effect. pic.twitter.com/GZNE61aeAW
— ANI (@ANI) February 4, 2026
खेमचंद सिंह बुधवार शाम 6 बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इंफाल स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाना है, जहां सुबह से ही तैयारिया चल रही है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक साल के बाद आखिरकार चुनी हुई सरकार बहाल होने जा रही है। नई दिल्ली में मंगलवार को मणिपुर भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया।
सूत्रों की माने तो सरकार में दो उप मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। एक महिला कुकी नेता नेम्चा किप्गेन और दूसरे नगा समुदाय से NPF विधायक लोसी दीखो का नाम चर्चाओं में हैं। नेम्वा पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी।
कौन है नेता नेम्चा किप्गेन
नई सरकार में कुकी समुदाय को संतुष्ट करने के लिए नेम्चा किप्गेन को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। नेम्चा 2017 और 2022 में कुकी बहुल कांगपोकपी क्षेत्र से भाजपा की मणिपुर विधानसभा की सदस्य हैं। बीरेन सिंह के पहले कार्यकाल (2017-2020) में उन्होंने सामाजिक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री का पद संभाला।
बीरेन सिंह के दूसरे कार्यकाल में वे वाणिज्य एवं उद्योग, वस्त्र एवं सहकारिता विभाग की कैबिनेट मंत्री हैं। मैतेई-कुकी जाति हिंसा के दौरान इम्फाल में उनका सरकारी आवास जला दिया गया था। वे उन 10 कुकी-जो विधायकों में हैं, जिन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासन की मांग की थी।
The swearing-in ceremony of Shri @YKhemchandSingh as the Hon’ble Chief Minister of Manipur will take place today, 4th February 2026, at 6:00 PM at Lok Bhavan.
Under his experienced and visionary leadership, Manipur is set to move forward on the path of peace, development, and… pic.twitter.com/bE3DMwC2jT
— BJP Manipur (@BJP4Manipur) February 4, 2026
खेमचंद सबकी पसंद बनकर उभरे
युमनाम खेमचंद सिंग्जामेई क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। 2017-2022 तक मणिपुर विधानसभा स्पीकर रहे। 2022 में पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह की दूसरी सरकार में मंत्री रहे। वे मैतेई समुदाय से आते हैं, जो मणिपुर के घाटी क्षेत्र में बहुसंख्यक हैं।
बीरेन के साथ नजदीकी हैं। मई 2023 की हिंसा के बाद दिसंबर 2025 में वे कुकी-बहुल इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करने वाले पहले मैतेई नेता बने, जिससे वे कट्टर मैतेई लाइन से अलग दिखे।
नई सरकार में कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करने के लिए नेम्चा किपोन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। नेम्चा 2017 और 2022 में कुकी-बहुल कंगपोक्पी से भाजपा विधायक रही हैं और बीरेन सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
मणिपुर में क्यों था राष्ट्रपति शासन
दरअसल, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा के कारण 9 फरवरी 2025 को तत्कालीन CM एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके 4 दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। अब 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति शासन की समयसीमा खत्म हो रही है।
नई दिल्ली में मंगलवार को मणिपुर भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई थी। आज NDA के घटक दलों के विधायकों की बैठक में तीनों नामों पर मुहर लग सकती है। नेम्वा पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी।