Aayudh

Categories

MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार

MAHASHIVRATRI 2026

HIGHLIGHTS:

  • महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य सजावट
  • उज्जैन और इंदौर के कलाकार बना रहे आकर्षक रंगोलियां
  • बैंगलोर की टीम कर रही गर्भगृह सहित विभिन्न मंडपों में पुष्प सज्जा
  • पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल
  • श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं तैयार
MAHASHIVRATRI 2026
MAHASHIVRATRI 2026

MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि को और भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाबा महाकाल के दरबार को आकर्षक पुष्प सज्जा, भव्य रंगोली और पारंपरिक अलंकरण से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सजावट के साथ-साथ दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बनाने के लिए विशेष थीम पर सजावट की जा रही है, जिससे हर कोना शिवमय नजर आए।

रंगोली से सजेगा पूरा परिसर

उज्जैन के पंकज सेहरा एवं उनकी टीम और इंदौर के केशव शर्मा द्वारा मंदिर परिसर में विशेष रंगोली सज्जा की जा रही है। प्रवेश द्वार, मंडपों और प्रमुख स्थलों पर पारंपरिक एवं धार्मिक प्रतीकों को उकेरा जा रहा है।

GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध

गर्भगृह से नंदी मंडप तक पुष्प श्रृंगार

बैंगलोर के के. कृष्ण मूर्ति रेड्डी एवं उनकी टीम के सहयोग से गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिक मंडपम्, पालकी हॉल, अभिषेक स्थल एवं प्रथम तल के आसपास भव्य पुष्प सज्जा की जा रही है। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से पूरा मंदिर परिसर महक उठा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *