Aayudh

Categories

Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़

Lucknow Murder Case

Lucknow Murder Case : उत्तर प्रदेश। लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक 21 साल के युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और धड़ को घर में रखे नीले ड्रम में छिपा दिया। कई दिनों बाद घर से बदबू आने पर मामला खुला तो पुलिस भी अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गई।

नीट की तैयारी को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक घटना 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे की है। पैथोलॉजी और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह अपने बेटे अक्षत प्रताप सिंह पर पढ़ाई और नीट की तैयारी का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में पिता ने लाइसेंसी राइफल उठा ली, तभी बेटे ने राइफल छीनकर उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Stock Market Today : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,068 अंक पर बंद, जानिए क्या रहे सोने-चांदी के भाव

बहन को धमकाकर 4 दिन तक घर में रखा

घटना के समय घर में मौजूद आरोपी की नाबालिग बहन ने सब कुछ देख लिया था। आरोपी ने उसे धमकाकर चुप करा दिया और चार दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसी दौरान वह घर में शव को ठिकाने लगाने की साजिश रचता रहा।

आरी से काटे शव के टुकड़े

हत्या के बाद युवक ने बाजार से इलेक्ट्रॉनिक आरी और बड़ा नीला ड्रम खरीदा। उसने शव को कमरे में ले जाकर हाथ-पैर काट दिए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को कार से ले जाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया, जबकि धड़ को ड्रम में डालकर केमिकल से गलाने की कोशिश की। खून से सने कपड़ों और बिस्तर को भी जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Gurugram Inside Story : सेनिटाइजर डालकर जलाया युवती का प्राइवेट पार्ट, टॉर्चर रूम की इनसाइड स्टोरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

ऐसे खुला राज

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई और बताया कि वे दिल्ली गए हैं। लेकिन मोबाइल लोकेशन और पूछताछ में बार-बार बदलते बयान से पुलिस को शक हुआ। दबाव बढ़ने पर उसने पिता के दोस्त के सामने सारा सच कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली तो नीले ड्रम से शव का धड़ बरामद हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल, आरी और कार भी जब्त कर ली गई है। बाकी शव के हिस्सों की तलाश की जा रही है।

Manipuri Film Boong : मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता BAFTA 2026 अवॉर्ड, जानिए क्या है कहानी और किस प्लेटफॉर्म पर देखें?

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब इस वारदात के बाद बेटा जेल में है और नाबालिग बेटी गहरे सदमे में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *