Aayudh

Categories

LPG UPDATES: 2 और एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने को तैयार, क्या खुलने वाला है रास्ता?

STRAIT OF HORMUZ

HIGHLIGHT:

  • 24 घंटे में कोई क्रूड टैंकर नहीं गुजरा
  • दो भारतीय LPG जहाज तैयार
  • ईरान की चेतावनी से तनाव
  • भारत ने बढ़ाई कूटनीतिक सक्रियता
  • सीमित शिपिंग अब भी जारी

 

STRAIT OF HORMUZ

LPG UPDATES: नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की धुरी माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटों में जहां एक भी क्रूड ऑयल टैंकर इस रणनीतिक मार्ग से नहीं गुजरा, वहीं अब दो भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत इस मार्ग से गुजरने की तैयारी में हैं।

Minister Laljit Bhullar resigns : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM मान ने दिए जांच के आदेश

टैंकरों की तैयारी और संकेत

शिपिंग डेटा के अनुसार दोनों जहाज यात्रा के संकेत दे चुके हैं और जल्द ही रवाना हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन व्यापार सूत्रों का मानना है कि शनिवार तक इनकी मूवमेंट संभव है।

AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ?

तनाव के बीच बढ़ी चिंता

ईरान द्वारा जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। यह स्ट्रेट वैश्विक तेल और एलएनजी सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत वहन करता है, ऐसे में यहां रुकावट का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे

भारत की रणनीतिक सतर्कता

भारत सरकार ने अपने 22 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। बता दें कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाल ही में ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी थी, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल आवाजाही व्यक्तिगत मामलों के आधार पर तय हो रही है।

LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

सीमित लेकिन जारी शिपिंग

हालिया डेटा से यह भी सामने आया है कि कुछ जहाज अब भी इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे पूरी तरह ठहराव की स्थिति नहीं बनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *