Aayudh

Categories

LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800

LPG Black Marketing

LPG Black Marketing : नई दिल्ली। एलपीजी कालाबाजारी के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में अब तक करीब 12 हजार छापे मारे जा चुके हैं और लगभग 15 हजार गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ सोमवार को दिल्ली में ही करीब 600 सिलेंडर जब्त किए गए।

कालाबाजारी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में भी सख्त कार्रवाई की गई है, जहां पिछले कुछ दिनों में करीब 450 निरीक्षण और छापे डाले गए हैं। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 564 छापे मारकर कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे

एमपी से 1800 सिलेंडर जब्त

दक्षिण भारत में भी कार्रवाई तेज रही। केरल में करीब 1000 छापे और निरीक्षण किए गए, जिसमें घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं मध्य प्रदेश में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1200 छापे मारे गए और लगभग 1800 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

सरकार ने सिर्फ छापेमारी ही नहीं, बल्कि निगरानी भी बढ़ा दी है। तेल विपणन कंपनियों की टीमों को सक्रिय करते हुए करीब 2500 पेट्रोल पंप और एलपीजी वितरक केंद्रों पर अचानक निरीक्षण किए गए हैं, ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद

देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

इस बीच सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट होने की अपील की गई है, जिससे गैस की उपलब्धता और बेहतर हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *