Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार (Satish Sikarwar) ने योजना से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं को उठाया।
उन्होंने मांग की कि लाड़ली बहना योजना में नई पात्र महिलाओं का पंजीयन शुरू किया जाए और इसके लिए पोर्टल खोला जाए। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योजना से बाहर नहीं करने की बात कही। कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया।
बहनों के लिए नए पंजीयन की कोई व्यवस्था नहीं
इसके बाद कांग्रेस विधायक महेश परमार (Mahesh Parmar) ने भी सदन में मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि बहनों के लिए नए पंजीयन की कोई व्यवस्था नहीं की गई और महिलाओं के साथ वादा खिलाफी कर भाजपा ने सरकार बनाई है।
मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया जवाब
सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री निर्मला भूरिया (Minister Nirmala Bhuria) ने कहा कि योजना की राशि नियमित रूप से महिलाओं के खातों में डाली जा रही है और 3 हजार रुपए तक बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल
उन्होंने स्पष्ट किया कि 60 साल के बाद महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और किसी भी बहन का नाम योजना से नहीं काटा गया है। हालांकि नए पंजीयन को लेकर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब फिलहाल देना संभव नहीं है।
क्या बोले सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी सदन में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार की योजना लगातार जारी है और साल 2028 तक 3 हजार रुपए देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी काम चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे और विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।