Aayudh

Categories

Kuno Cheetah Gamini : कूनो में ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38

Kuno Cheetah Gamini Birth 3 Cubs

Kuno Cheetah Gamini Birth 3 Cubs : श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि यह खुशखबरी दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन साल पूरे होने के दिन मिली है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

MP Budget 2026 : हर युवा को रोजगार, हर नारी को न्याय हमारा उद्देश्य… विधानसभा में बोले वित्त मंत्री देवड़ा

‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए बड़ी सफलता

मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। गामिनी दूसरी बार मां बनी है और यह भारत की धरती पर चीतों का नौवां सफल कुनबा है। लगातार हो रहे जन्म इस संरक्षण अभियान को नई मजबूती दे रहे हैं।

देश में चीतों की संख्या हुई 38 

तीन नए शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि कुल चीता आबादी अब 38 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक हर नया जन्म इस परियोजना की सफलता का संकेत है और इससे चीता पुनर्वास अभियान को गति मिल रही है।

Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारिख का ऐलान, 10 राज्यों में 16 मार्च को होगी वोटिंग

विशेषज्ञों की निगरानी में मां और शावक

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने जानकारी दी कि सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्क के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की सतत देखरेख और समर्पण से यह सपना साकार हो रहा है, जो इस परियोजना के लिए बेहद अहम है।

Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताई खुशी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चीतों के आने के बाद यह कूनो में नौवां सफल प्रसव है और प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। कुल मिलाकर, कूनो से आई यह खबर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *