Kumar Vishwas on Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंदरूनी विवाद ने सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। राज्यसभा में ‘डिप्टी लीडर’ पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद मामला और गर्मा गया है। इस घटनाक्रम में उनकी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (actress Parineeti Chopra) भी चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं।
कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल
इस पूरे विवाद के बीच कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का करीब डेढ़ साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए राघव चड्ढा को लेकर भविष्यवाणी जैसा बयान दिया था।
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा था कि पार्टी में अगला निशाना वह नेता हो सकता है, जिसकी अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन नहीं है, लेकिन वह जरूरत से ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने यह भी इशारा किया था कि उस नेता ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है, जिसके बाद उसकी सोशल मीडिया मौजूदगी बढ़ गई है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि शीर्ष नेतृत्व को किसी दूसरे की बढ़ती लोकप्रियता पसंद नहीं आती। उनका यह बयान अब मौजूदा घटनाक्रम के संदर्भ में फिर से चर्चा में आ गया है।
2023 में हुई थी शादी
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा की शादी साल 2023 में उदयपुर में हुई थी। उस समय शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम
राघव चड्ढा का पलटवार
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार न समझा जाए। मैं वक्त आने पर जवाब दूंगा।” उनके बयान से साफ है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।
पार्टी के भीतर ही बढ़ा विरोध
चौंकाने वाली बात यह है कि राघव चड्ढा इस समय विपक्ष से ज्यादा अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और आतिशी जैसे नेताओं ने उन पर सवाल उठाए हैं।
पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी उनकी निष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के भीतर से आरोप लग रहे हैं कि राघव चड्ढा भाजपा के दबाव से नरम रुख अपना रहे हैं।
Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद
सियासी चक्रव्यूह में फंसे राघव?
मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि राघव चड्ढा इस समय पार्टी के अंदर ही एक कठिन राजनीतिक स्थिति में घिर गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बॉलीवुड और राजनीति का यह मेल फिलहाल उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। फिलहाल, AAP के भीतर का यह विवाद किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।