Aayudh

Categories

Kolkata Earthquake : कोलकाता में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Kolkata Earthquake

Kolkata Earthquake : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झटके लगते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुली जगहों पर पहुंच गए। हालांकि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

5.0 से 5.5 के बीच रही तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 से 5.5 के बीच बताई जा रही है। झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए, लेकिन ऊंची इमारतों में इनका असर ज्यादा रहा। कई लोगों ने बताया कि फर्नीचर हिलने लगा, पंखे डोलने लगे और इमारतें कांपती महसूस हुईं।

Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी में 200 अंक टूटा

बांग्लादेश में रहा भूकंप का केंद्र

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था, जो कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर की ओर बताया जा रहा है। इसी वजह से शहर और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए।

खाली कराए गए परिसर

कई कमर्शियल हब और ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने झटके महसूस होते ही तुरंत बिल्डिंग खाली कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग खुले स्थानों पर जमा दिखाई दिए। स्थिति सामान्य होने के बाद लोग वापस अपने काम पर लौटे।

Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी

क्यों आता है भूकंप?

धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार बहुत धीमी गति से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, दूर होती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे रगड़ खाती हैं, तो उनके किनारों पर दबाव बढ़ता जाता है।

दबाव ज्यादा होने पर चट्टानें अचानक टूट जाती हैं और ऊर्जा लहरों के रूप में बाहर निकलती है। यही ऊर्जा जब जमीन की सतह तक पहुंचती है तो धरती हिलती है और भूकंप आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *