Aayudh

Categories

जानिए बीजेपी के घोषणा पत्र से जुड़ी खास जानकारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जोपी नड्डा द्वारा पार्टी के मैनीफेस्टो की घोषणा की गई। अपने घोषणा पत्र में बीजोपी ने लगभग हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की हैं। पत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं को लेकर बड़े वादे किए गए हैं।

बीजेपी का घोषणा पत्र हुआ जारी

आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है बतादें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा इसकी घोषणा की गई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,प्रदेश वीडी शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

यह हैं भाजपा की घोषणांए

  • भारतीय जनता पार्टी किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेगी।
  • प्रदेश में तेंदूपत्ता 4000 प्रति बोरा की कीमत पर मिलेगा।
  • विंध्य एक्सप्रेस और मध्य भारत एक्सप्रेस की सौगात।
  • रीवा और सिंगरौली को एयरपोर्ट की सौगात।
  • जबलपुर और ग्वालियर को मिलेगी मेट्रो।
  • लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साख पक्के मकान भी दिए जाएंगे।
  • गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक की शिक्षा फ्री।मिड डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा।
  • हर ST ब्लॉक में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।साथ ही प्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और ऐम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस स्थापित करेंगे।
  • प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त के राशन के साथ ,दाल , सरसों तेल, शक्कर भी देंगे।
  • एमपी में 13 सांस्कृतिक लोक बनाएंगे ।
  • 3 लाख करोड़ रुपए आदिवासियों के कल्याण के लिए दिए जांएगे।
  • ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए योजना, 15 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा।
  • 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महिलाओं ने कर दी कांग्रेस नेता की चप्पलों से पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *