KKR New Jersey 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न की शुरुआत से करीब दो हफ्ते पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह टूर्नामेंट 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है और इस बार KKR अपने पुराने अंदाज की झलक के साथ मैदान में उतरने वाली है।
फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ नई जर्सी का लुक साझा किया, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
पर्पल जर्सी में गोल्ड स्ट्राइप्स की वापसी
नई जर्सी में KKR ने अपने क्लासिक पर्पल और गोल्ड रंगों को फिर से प्रमुखता दी है। पहले की तरह इस बार भी जर्सी पर गोल्डन स्ट्राइप्स देखने को मिलेंगी, लेकिन इसके साथ डिजाइन में कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं।
Pi Day 2026 : आज Google Doodle में चमका रहा है पाई , जानें क्यों मनाया जाता है Pi Day
टी-शर्ट के पैटर्न में पर्पल रंग के दो अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, जिससे जर्सी को एक नया और आधुनिक लुक मिला है। इसके अलावा टीम के लोगो पर तीन स्टार भी जोड़े गए हैं, जो KKR के तीन IPL खिताबों की याद दिलाते हैं।
‘लाइन्स ऑफ लिगेसी’ थीम पर तैयार हुई जर्सी
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की यह नई जर्सी “लाइन्स ऑफ लिगेसी” (Lines of Legacy) थीम पर डिजाइन की गई है।
इस थीम में टीम के इतिहास के कई यादगार पलों को दर्शाया गया है- जैसे ब्रेंडन मैकुलम की 2008 की ओपनिंग मैच में खेली गई 158 रन की ऐतिहासिक पारी और रिंकू सिंह (Rinku Singh) के आखिरी ओवर में लगाए गए पांच छक्के।
इन यादगार पलों को ‘एब्स्ट्रैक्ट लीनियर आर्ट’ के जरिए जर्सी के डिजाइन में शामिल किया गया है, जिससे KKR के अक्षर (K-K-R) बनते हैं।
More than just a jersey. These are our #LinesOfLegacy 💜 pic.twitter.com/TsixHWnjtX
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 14, 2026
टीम अधिकारियों ने क्या कहा
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि “Lines of Legacy KKR के शानदार इतिहास और पिछले कुछ वर्षों के सफर का जश्न मनाती है। हर लाइन एक ऐसे पल का प्रतिनिधित्व करती है जिसने हमारी टीम की पहचान को आकार दिया है।”
वहीं नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CMO बिंदा डे (Binda Dey) ने बताया कि जर्सी लॉन्च के साथ सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कैंपेन भी चलाया गया, जिसमें कई कलाकार और क्रिएटर्स शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #LinesOfLegacy
जर्सी लॉन्च से पहले और बाद में सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। लॉन्च से पहले के 48 घंटों तक #LinesOfLegacy अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करता रहा, जिससे फैंस के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती
KKR का शानदार रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक IPL के फाइनल में चार बार पहुंच चुकी है और 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनी है। वहीं साल 2021 में टीम रनर-अप रही थी और इसे टूर्नामेंट की सबसे शानदार वापसी करने वाली टीमों में गिना जाता है।