Aayudh

Categories

Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य

Kerala Free Education

Kerala Free Education : केरल। भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में केरल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केरल सरकार ने बजट 2026-27 में बड़ा फैसला लेते हुए ग्रेजुएशन स्तर तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की है। इसके साथ ही केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 12वीं के बाद भी छात्रों को डिग्री कोर्स के लिए फीस नहीं देनी होगी।

राज्य में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था

वित्त मंत्री के.एन. बालागोपाल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने।

अब तक राज्य में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन अब सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में आर्ट्स और साइंस के अंडरग्रेजुएट कोर्स भी पूरी तरह फ्री होंगे।

Mathura Mass Suicide : सामूहिक आत्महत्या से मथुरा में मातम, दंपति ने 3 बच्चों के साथ दूध में पिया जहर

सरकार का मानना है कि इस फैसले से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर और समान अवसर मिलेंगे। साथ ही, विश्वविद्यालयों को मजबूत करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 259.09 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है।

नई एक्सीडेंट इंश्योरेंस योजना का ऐलान

शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। बजट में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों के लिए नई एक्सीडेंट इंश्योरेंस योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना पर हर साल 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बच्चों को दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा कवर मिलेगा। इससे अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ग्लोबल स्कूल की भी होगी स्थापना

केरल से हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं, जिससे राज्य से भारी मात्रा में धन बाहर चला जाता है। इस ब्रेन ड्रेन को रोकने के लिए सरकार एक ग्लोबल स्कूल की स्थापना करेगी।

यहां आधुनिक तकनीक, स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती तौर पर 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू

स्कॉलरशिप और फेलोशिप के लिए 38.76 करोड़

हायर एजुकेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं। जिन फुल टाइम पीएचडी छात्रों को किसी अन्य फेलोशिप का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें अब हर महीने 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

स्कॉलरशिप और फेलोशिप के लिए कुल 38.76 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा, हायर एजुकेशन सुधार के लिए 851.46 करोड़ रुपये और तकनीकी शिक्षा के लिए 295 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू

सरकार पब्लिक हॉस्टल स्कीम भी

दूर-दराज के इलाकों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों की रहने की समस्या को देखते हुए सरकार पब्लिक हॉस्टल स्कीम भी शुरू करेगी। पहले चरण में एर्नाकुलम, त्रिशूर और कोझिकोड जैसे शहरों में हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

कुल मिलाकर, केरल का बजट 2026-27 शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट न सिर्फ राज्य के युवाओं के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक नई दिशा और मिसाल पेश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *