Aayudh

Categories

Karachi Blast : कराची में भीषण धमाका, बच्चों समेत 16 की मौत, कई घायल

Karachi Blast

Karachi Blast : पाकिस्तान। कराची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक जोरदार धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया।

सुबह सहरी के वक्त हुआ विस्फोट

पुलिस के मुताबिक यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे ओल्ड सोल्जर बाजार स्थित एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। उस समय रमजान का पहला दिन होने की वजह से लोग सहरी के लिए जाग रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया।

Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं।

मृतकों में 9 बच्चे शामिल

इस दर्दनाक हादसे में सबसे ज्यादा झटका बच्चों की मौत से लगा है। मृतकों में 2 से 17 साल तक के 9 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में भी 7 बच्चे बताए जा रहे हैं। इससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

गैस सिलेंडर के इस्तेमाल से बढ़ता खतरा

बताया जा रहा है कि कराची में गैस की कमी के कारण कम आय वाले इलाकों में लोग तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

पिछले महीने भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि हाल ही में कराची के सदर इलाके में गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 79 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *