Jaibhan Singh Pavaiya : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अब छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया
इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में विभिन्न मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके अलावा, पूर्व आईएएस के.के. सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया गया है।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रह चुके हैं और मध्यप्रदेश वित्त विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। सरकार के इस कदम के बा अब उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आयोगों और मंडलों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।