Aayudh

Categories

Israel US Iran War : ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिन के लिए रुके हमले, क्या खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग?

Israel US Iran War

Israel US Iran War : ईरान को लेकर चल रहे युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल ईरान पर हमले रोक दिए गए हैं। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना को अगले 5 दिनों तक किसी भी तरह के हमले नहीं करने का निर्देश दिया गया है। आगे की रणनीति ईरान के साथ चल रही बातचीत के आधार पर तय की जाएगी।

दो दिनों में हुई सकारात्मक बातचीत

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी यह संघर्ष अब 24वें दिन में पहुंच चुका है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ पिछले दो दिनों में सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी।

Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़

सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए रोक दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच “बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत” हुई है। उन्होंने बताया कि इन बातचीत के सकारात्मक संकेतों को देखते हुए ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह फैसला आगे की बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा।

28 फरवरी को तेहरान में हुआ था बड़ा हमला

हालांकि, इस संघर्ष की शुरुआत बेहद गंभीर घटनाओं से हुई थी। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान में बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

STRAIT OF HORMUZ : अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ईरान का ऐलान; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल, जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलेगा ईरान

लगातार 24 दिनों से जारी इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। खासकर ऊर्जा क्षेत्र में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिला है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। अब सभी की नजर अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *