Aayudh

Categories

Israel Attacks Iran : ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना

Israel Attacks Iran

Israel Attacks Iran : पश्चिम एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई अहम सरकारी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 30 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं, जिनसे राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके हुए और कई इमारतों से धुएं के गुबार उठते देखे गए।

राष्ट्रपति भवन और खुफिया मुख्यालय पर हमला

रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में ईरान के राष्ट्रपति भवन, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसी के मुख्यालय, एटॉमिक एनर्जी संगठन और परचीन सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया।

इसके अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कार्यालय को भी टारगेट किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले के समय खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार

इन शहरों में गिरे मिसाइल

तेहरान के साथ-साथ कॉम, तबरेज, करमनशाह, इस्फ़हान, करज और जोम्हौरी इलाके में भी हमले की खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीब 30 शहरों को निशाना बनाया गया। कॉम जैसे धार्मिक शहर में हमले के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है।

‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम दिया गया ऑपरेशन

इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को “शील्ड ऑफ जूडा” नाम दिया है। इजरायल का कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद उसके नागरिकों पर मंडरा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को खत्म करना है।

हमले के बाद इजरायल में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान- अफगानिस्तान जंग में 300 मौत कई घायल, ट्रम्प बोले- अच्छा कर रहा पाक, आतंकी हमलों के पीछे भारत-PAK का दावा

मोबाइल नेटवर्क ठप, स्कूल-कॉलेज बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में ईरान का मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। पूरे देश में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को भीड़ से दूर रहने और घरों में रहने का आदेश दिया गया है। सड़कों पर सेना और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ईरान की चेतावनी- “जंग खत्म हम करेंगे”

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने इजरायल और अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि जंग उन्होंने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म ईरान करेगा। ईरान की तीनों सेनाओं ने भी जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

मिसाइल कार्यक्रम पर टकराव

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने मिसाइल प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा और बातचीत सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित रहेगी।

Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह

इराक ने बंद किया एयरस्पेस

ईरान पर हमले के बाद इराक ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार हो रही इस सैन्य कार्रवाई से पूरे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। अब दुनिया की नजर ईरान की जवाबी कार्रवाई और आगे की कूटनीतिक स्थिति पर टिकी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *