Aayudh

Categories

Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

Islamabad Blast

Islamabad Blast Update : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक भीषण आत्मघाती बम धमाके से दहल उठी। तरलाई इलाके में स्थित शिया इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा के बाहर जुमे की नमाज के दौरान हुए इस धमाके में अब तक कम से कम 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाके के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे, जिस वजह से हताहतों की संख्या तेजी से बढ़ी। घटना के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को में रूस के सैन्य अधिकारी पर हमला, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मारी गोली

विस्फोट की प्रकृति पर सस्पेंस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया। फॉरेंसिक जांच और सबूतों के विश्लेषण के बाद ही धमाके की वास्तविक प्रकृति सामने आ सकेगी।

Islamabad Blast Update

अस्पतालों में इमरजेंसी, इलाज जारी

घायलों को इस्लामाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अस्पतालों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है, ताकि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत

राष्ट्रपति जरदारी ने जताया शोक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने युवाओं से आगे आकर अस्पतालों में रक्तदान करने की अपील भी की।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी TTP से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली थी।

Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

हालांकि, मौजूदा हमले के पीछे अब तक किसी भी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *