Iran- Israel War : पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुई जंग अब बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप लेती दिख रही है। अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने जोरदार पलटवार करते हुए इजरायल पर करीब 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। मिसाइल लॉन्च का पता चलते ही इजरायल की सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया और एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया।
कई बड़े शहर मिसाइलों की जद में
ईरानी हमले की जद में येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर आए। येरुशलम में लगातार सायरन बजते रहे और लोगों को तुरंत बम शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए।
उत्तरी इजरायल में कई धमाकों की आवाज सुनी गई, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बड़े पैमाने पर नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है। इजरायल की मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने भी कहा है कि अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
दूसरी बार भी दागी गई मिसाइलें
पहली खेप के बाद ईरान ने दूसरी बार भी मिसाइलें लॉन्च कीं। आईडीएफ का कहना है कि डिफेंस सिस्टम इन खतरों को हवा में ही नष्ट करने में जुटा है। होम फ्रंट कमांड की ओर से लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट और सुरक्षा निर्देश भेजे गए।
IRGC का दावा- ड्रोन हमलों की पहली लहर पूरी
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की पहली लहर पूरी हो चुकी है। हालांकि नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक दावा नहीं किया गया है।
Iranian MiG 29 jet scrambled above Tehran pic.twitter.com/glzsQyhB15
— Arya – آریا (@AryJeay) February 28, 2026
बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमला
संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर यह भी है कि ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। इससे जंग के और फैलने की आशंका बढ़ गई है।
Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार
हूती और हिज्बुल्लाह भी मैदान में
ईरान के समर्थन में यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइल हमला किया और लाल सागर में गतिविधियां तेज कर दीं। वहीं लेबनान से हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए।
हालांकि लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने साफ कहा है कि वह देश को युद्ध में घसीटने की अनुमति नहीं देंगे और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
Sirens were sounded in several areas across the country following the identification of missiles launched from Iran toward Israel.
At this time, the IAF is operating to intercept and strike threats where necessary to remove the threat.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
पहले हुआ था अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला
इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया था। तेहरान के सेंट्रल इलाकों में कई जोरदार विस्फोट हुए और घना धुआं देखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमले की बात कही गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
Multiple explosions take place in Tehran pic.twitter.com/pgDjsWPJFt
— Press TV 🔻 (@PressTV) February 28, 2026
ट्रंप की धमकी और लंबा ऑपरेशन
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को सरेंडर की चेतावनी दी है। इजरायली सूत्रों के मुताबिक यह सैन्य अभियान कई दिनों तक चल सकता है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, पिछले दो तीन हफ्ते से हर शनिवार को आशंका जताई जा रही थी कि जिस तरह से अमेरिका ने लड़ाकू विमान और पोत ईरान के आसपास पहुंचा दिए हैं। अब इस शनिवार को हमला होने ही वाला है। इस बार हमला हुआ तो शनिवार के ही दिन हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस भी खाली हो गया।
Airspace clearing after strikes by the United States and Israel in Iran. pic.twitter.com/Oub4T6SrkF
— Flightradar24 (@flightradar24) February 28, 2026
पूरे इजरायल में आपातकाल जैसे हालात
इजरायल में नेशनवाइड इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने को कहा गया है। सायरनों की आवाज के बीच सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। दुनिया भर की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह जंग कितनी आगे बढ़ती है और इसका असर वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और क्षेत्रीय स्थिरता पर कितना पड़ता है।