Aayudh

Categories

Iran-Israel War : एयरस्पेस बंद! कराची में फंसे 8 भारतीय, केरल के 3 यात्री शामिल

Iran-Israel War Impact

Iran-Israel War Impact : कराची। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कई देशों द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं। इन यात्रियों में केरल के तीन लोग भी शामिल हैं। यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है।

केरल का परिवार भी फ्लाइट में सवार

अधिकारियों के मुताबिक पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था। अन्य भारतीय यात्री भी इसी एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार थे।

Iran-Israel War : कुवैत में मिसाइल हमले से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश

एयरस्पेस बंद होने से बदला रूट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे उड़ानों के रूट बदलने पड़े। इसी वजह से फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया। फिलहाल सभी यात्री कराची एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं और आगे की यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय से संपर्क में केरल सरकार

नोर्का रूट्स ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कराची से कोलंबो के रास्ते भारत लाने की योजना पर भी विचार चल रहा है।

Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

हेल्प डेस्क की शुरुआत

खाड़ी देशों में फंसे एनआरके और उनके परिवारों की मदद के लिए नोर्का रूट्स ने हेल्प डेस्क शुरू किया है, ताकि उन्हें जरूरी जानकारी और सहायता मिल सके। यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और उनकी वापसी को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

भारत-पाक के बीच नहीं है हवाई सेवा

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी हवाई सेवा नहीं है और दोनों देश एक-दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति भी नहीं देते। ऐसे में यात्रियों की वापसी के लिए वैकल्पिक रूट तलाशे जा रहे हैं।

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक उड़ानों पर पड़ा असर

ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमले और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसका असर दुनियाभर की उड़ानों पर पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *