Aayudh

Categories

Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा

Indore MBA Student Murder

Indore MBA Student Murder : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 वर्षीय MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया का व्यवहार मीडिया के सामने बेहद चौंकाने वाला रहा। रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान वह बिना किसी पछतावे के नजर आया और सवालों को टालता रहा।

पुलिसकर्मियों से घिरे आरोपी के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई। जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो उसने सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, “कुछ नहीं हुआ, छोड़ो… समय आने पर सब बताऊंगा।”

क्राइम सीन पर ले जाकर कराया रिकंस्ट्रक्शन

इंदौर पुलिस आरोपी को द्वारकापुरी स्थित उसके किराए के फ्लैट पर लेकर पहुंची, जहां से छात्रा का शव बरामद हुआ था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में आरोपी द्वारा दी गई जानकारी का घटनास्थल पर सत्यापन किया गया।

Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ

इस दौरान एक चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के पर्स से हत्या के बाद लिखा गया एक पत्र मिला है, जिसमें उसने रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का जिक्र किया है। पुलिस ने मेमोरेंडम तैयार कर उसकी रिमांड मांगी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी है।

रिश्ते में शक बना हत्या की वजह

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी और पीड़िता क्लासमेट और रिलेशनशिप में थे। आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि बहस के बाद उसने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और शहर से फरार हो गया। 13 फरवरी को बंद फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर शव मिला, जबकि आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा

हत्या के बाद की हरकतें भी जांच के घेरे में

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल का इस्तेमाल कर कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में निजी वीडियो वायरल किए, ताकि उसे बदनाम किया जा सके।

पुलिस को कुछ ऐसी सामग्री भी मिली है जो कथित तौर पर आरोपी द्वारा किए गए तांत्रिक कर्मकांड से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों, जब्त सामान और FSL रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी?

यहां देखिये आरोपी का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *